द ग्रेट खली जिनका वास्तविक नाम दलीप सिंह राणा है, एक ऐसा नाम है जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती है। आज ऐसे महान व्यक्तित्व से मेरे सफ़र पंजाब हरियाणा कुरुक्षेत्र प्रवास के दौरान मुलाकात हुई। द ग्रेट खली अपने विशाल और बलशाली शरीर के कारण पूरे विश्व में विख्यात हैं। वर्तमान समय में वे एक कुश्ती प्रमोटर के रूप में कार्य कर रहे हैं और युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने WWE में देश-विदेश के कई दिग्गज पहलवानों को पराजित कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है।

इसके साथ ही, उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अभिनय कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

आज आपसे मुलाकात के पश्चात आपके जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त हुआ। इसी दौरान मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र, मंडला जिले के युवाओं के आग्रह पर आपको माहिष्मती नगरी, मंडला में 29 अक्टूबर 2025 को आमंत्रित करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *