फिल्म जगत में एक ऐसा नाम, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है।1970–1980 के दशक में अभिनय और इन्होंने अपने शानदार यादगार किरदारों के माध्यम से फिल्मी दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाई। विश्व सुंदरी का खिताब प्राप्त करने वाली सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी से दिल्ली के सफर के दौरान मुलाकात हुई। यह मेरे लिए एक विशेष और अविस्मरणीय अनुभव था, क्योंकि पहली बार किसी महान हस्ती के साथ लगभग 30 मिनट तक बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ। आपसे बातचीत के दौरान आपने अपने जीवन से जुड़ी कई रोचक बातें साझा कीं। आपने बताया कि आप मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भी किसी कार्यक्रम और फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आ चुकी हैं। इस दौरान हम दोनों के बीच कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, जिसने इस मुलाकात को और भी यादगार बना दिया। श्रीमती हेमा मालिनी जी आज भी अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से मथुरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने अनेक भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है और विभिन्न नृत्य कलाओं में भी उनकी विशेष दक्षता है। अपने उत्कृष्ट अभिनय और सशक्त व्यक्तित्व के कारण उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग और विशेष स्थान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *