श्री अभिनेता सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अनेक फिल्मों में खलनायक (विलेन) का किरदार निभाया, है लेकिन उनका वास्तविक जीवन अत्यंत सरल स्वभाव और समाज सेवा के प्रति गहरी संवेदनशीलता से भरा हुआ है। वे लोगों की जरूरतों से जुड़कर उनकी सहायता करने में हमेशा आगे रहते हैं। फिल्मी दुनिया में उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई, जो उन्हें महामारी के कठिन दौर—कोरोना लॉकडाउन—के समय मिली। इस विपदा के दौरान उन्होंने जिस प्रकार लोगों की मदद की, वह अभूतपूर्व और प्रेरणादायक रहा। कोरोना लॉकडाउन के समय लोगों की हर आवश्यकता में उनके साथ खड़े रहकर श्री सोनू सूद ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक नई और अलग पहचान बनाई। उन्होंने लाखों जरूरतमंद लोगों की हर परिस्थिति में सहायता कर उनके दिलों में विशेष स्थान बनाया।

मुंबई की यात्रा के दौरान आपसे मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे अनेक प्रयासों के बारे में जानने का अवसर मिला। आपका जीवन सेवा भावना से ओत-प्रोत है और आप समाज के हर वर्ग के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं।

आप भले ही फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते हों, लेकिन वास्तविक जीवन में आप एक सच्चे नायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *